- Hindi News
- बिग स्कूल ने संत मेरी को 4 विकेट से हराया
बिग स्कूल ने संत मेरी को 4 विकेट से हराया
रांची| टेल्कोमैदान मे खेले जा रहे स्कूल लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को बिग स्कूल ने संत मेरी स्कूल को चार विकेट से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। संत मेरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। टीम की ओर से मो. आसिफ ने 26 रनों की पारी खेली। बिग स्कूल के नवीन उज्जवल को दो-दो विकेट मिले। जवाब में बिग स्कूल की टीम ने 14.1 ओवरों में छह विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से मो. आफताब ने 22 रन बनाए। संत मेरी के आर्यन को तीन मोहित को दो विकेट मिले।