फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए 40 रेफरी
रांची | छोटानागपुरएथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में गुरुवार को रेफरी फिटनेस टेस्ट और सेमिनार का आयोजन किया गया। बिरसा स्टेडियम मोरहाबादी में हुए इस आयोजन में 40 रेफरी ने हिस्सा लिया। इनमें चार लड़कियां भी शामिल थीं। उन्हें राष्ट्रीय रेफरी ओम प्रकाश ठाकुर ने फिटनेस संबंधी टिप्स दिए। इसके अलावा ओम प्रकाश ठाकुर ने रेफरी को फीफा लॉ बुक, ट्रिविया बुक असिस्टेंट रेफरी फ्लैग उपलब्ध कराया और साथ में रेफरिंग के टिप्स दिए। सेमिनार को सफल बनाने में विजय किस्पोट्टा मंगल मिंज ने अहम भूमिका निभाई।