पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेहल ए, जेसीए और रेलवे की शानदार जीत

हेहल ए, जेसीए और रेलवे की शानदार जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हेहलकी टीम ने यहां खेले जा रहे आरोही कप बी डिवीजन क्रिकेट लीग में नवभारत को एक विकेट से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। नवभारत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 168 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम ने 53, गौतम ने 27, नदीम ने 25 रनों की पारी खेली। हेहल के सुमित को 4 विकेट मिले। जवाब में हेहल की टीम ने 9 विकेट पर 170 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से सुमित ने 60, रवि ने 20 रनों का योगदान किया। एक अन्य मैच में जेसीए ने जस्टिस को चार विकेट से पराजित किया। जस्टिस की टीम ने 33 ओवरों में 130 रन बनाए। जवाब में जेसीए की टीम 27 ओवरों में 6 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरे मैच में रेलवे ने आरएसए को नौ रनों से पराजित किया।