पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीवीसी की मनमानी से परेशान हैं लोग : राजेंद्र

डीवीसी की मनमानी से परेशान हैं लोग : राजेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड में डीवीसी द्वारा की जा रही मनमानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि डीवीसी झारखंड की लगातार बिजली कटौती कर रहा है। जिससे झारखंड के डीवीसी कमांड एरिया में जनाक्रोश की स्थिति है।

उन्होंने डीवीसी को जल्द आपूर्ति में सुधार का आदेश देने का अनुरोध किया।सिंह ने गोयल को बताया कि झारखंड जल्द ही डीवीसी को 3500 करोड़ बकाया का भुगतान करने वाला है। इसके लिए एफआरपी से मिलने वाले पैसे का इंतजार किया जा रहा है।

फिर भी डीवीसी अपने इलाकों में बिजली की आपूर्ति लगातार घटा रहा है। जिससे इन इलाकों में 12 से 14 घंटा बिजली नहीं रहती है। सिंह ने बताया कि कैसे डीवीसी को झारखंड पानी, कोयला सभी चीजें उपलब्ध कराता है लेकिन ज्यादातर फैसलों में झारखंड का पक्ष नहीं सुना जाता है। जबकि झारखंड भी डीवीसी के निदेशक मंडल में शामिल है। गोयल ने भरोसा दिलाया कि उसकी आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।