पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू का शपथ समारोह आज

आजसू का शपथ समारोह आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसू पार्टी का वॉलेंटियर शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को प्रभात तारा मैदान में 12 बजे से होगा। केंद्रीय प्रवक्ता प्रभाकर तिर्की ने बताया कि ये वॉलेंटियर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। खुले आकाश के नीचे शहीदों को साक्षी मानकर सफेद लिबास में स्वयंसेवक शपथ लेंगे। समारोह के मुख्य वक्ता केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो होंगे। राज्य के विभिन्न इलाकों से आनेवाले वाहनों के लिए नेहरू स्टेडियम, सीठियो बस स्टैंड, शालीमार बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी पास वाले वाहनों के लिए संत थॉमस स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था है। उधर प्रशासन ने भी अधिकारियों पुलिस बल की व्यवस्था की है। कार्यक्रम की लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल प्रभात तारा मैदान में तैयारी का जायजा लेते आजसू नेता।