पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेटिंग फॉर पोस्टिंग में पड़े हैं कई प्रशासनिक अधिकारी

वेटिंग फॉर पोस्टिंग में पड़े हैं कई प्रशासनिक अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी आरके श्रीवास्तव 15 दिनों से पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। उधर, स्थानिक आयुक्त के लिए अधिसूचित डीके तिवारी भी अब तक दिल्ली में योगदान नहीं दिए हैं। इसके अलावा पिछले दिनों संयुक्त निर्वाचन आयुक्त के पद से हटाए गए एके शर्मा भी प्रतीक्षारत हैं। इनके अलावा हाल में राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रोन्नति प्राप्त 30 अधिकारियों को भी नए स्थान पर पदस्थापित नहीं किया गया है। डीके तिवारी को पिछले दिनों स्थानिक आयुक्त का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया। अपर स्थानिक आयुक्त के पद पर पदस्थापित संजय कुमार को केंद्र ने भारत सरकार की एक संस्था में पदस्थापित कर दिया है। इस स्थिति में दिल्ली में स्थानिक आयुक्त और अपर स्थानिक आयुक्त का पद रिक्त हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि आरके श्रीवास्तव फिलहाल दिल्ली में ही रहना चाहते हैं, जिसके लिए स्थानिक आयुक्त का पद खाली है।