डोरंडा कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर
रांची. डोरंडाकॉलेज में सेंटर फॉर एजुकेशन के सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन रेडक्रॉस के डॉक्टरों की देखरेख में किया गया। मौके पर लीना झा, नूर आलम की भूमिका सराहनीय रही। रक्तदान करने वालों में अमितेश प्रसाद, राकेश कुमार, नेहा कुमारी, अमन, सुनीता, राहुल, पायल, अंजली, मेघा, मो. असीम, सुनीता मुंडा और तनवीर आदि शामिल हैं।