छात्र संघ ने कांके में किया प्रदर्शन
रांची. झारखंडछात्र संघ ने कांके ब्लॉक के अधिकारियों के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि योजनाओं का लाभ आमलोगों को नहीं मिल रहा है। किसान को कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित रखा गया है। ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। इंदिरा आवास का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो. फुरकान, अमर उरांव, सीमा देवी, जियाउद्दीन अंसारी, पार्वती देवी, रंजीत उरांव, यासीन मंसुरी, नसीम, मो. कयूम और दीपक मुंडा समेत अन्य थे।