पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू की कमेटी ने नहीं किया सिल्ली कॉलेज का निरीक्षण

आरयू की कमेटी ने नहीं किया सिल्ली कॉलेज का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | आयूके सिल्ली कॉलेज, सिल्ली का निरीक्षण 25 सितंबर को नहीं हो सका। यह निरीक्षण इस कॉलेज को एफिलिएशन एक्सटेंशन देने के लिए होना था। गौरतलब है कि आरयू प्रशासन ने इस कॉलेज के निरीक्षण के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की थी। जबकि इस दिन कलश स्थापन को लेकर अवकाश रहता है। इसके बाद भी विवि प्रशासन ने निरीक्षण टीम गठित की थी। टीम के सदस्यों ने कहा कि अवकाश के दिन निरीक्षण होने पर विवाद हो सकता है, क्योंकि इस दिन फैकल्टी और कर्मचारी कॉलेज नहीं आएंगे। बताते चलें कि दैनिक भास्कर ने अवकाश के दिन निरीक्षण से संबंधित खबर पूर्व में ही प्रकाशित की थी। इसके बाद से ही निरीक्षण पर संशय बरकरार था।