पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य पद के लिए दे सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

प्राचार्य पद के लिए दे सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडलोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्राचार्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। 13 पदों पर नियुक्ति होनी है। जेपीएससी की वेबसाइट पर इसका फॉर्म उपलब्ध है। इच्छु़क योग्यताधारी अभ्यर्थी 24 अक्टूबर तक आवेदन दे सकते हैं। जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी पांच नवंबर तक आयोग के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। हार्ड काॅपी नहीं मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्राचार्य पद के लिए 500 से अधिक आवेदन मिलने पर लिखित परीक्षा होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।