पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच पारा शिक्षकों की स्थिति खराब

पांच पारा शिक्षकों की स्थिति खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मांगोंको लेकर पारा शिक्षकों का एक गुट बुधवार से आमरण अनशन पर है। राजभवन के समक्ष सामुदायिक पारा शिक्षक संघ के बैनर तले 22 पारा शिक्षकों ने दूसरे दिन भी अनशन जारी रखा। इसमें से पांच अनशनकारी राजेश्वर ठाकुर, संजय मेहता, गणेश गुप्ता, जगदेव महतो और शकील अहमद की स्थिति गुरुवार को खराब हो गई।

पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शमीम जावेद ने कहा कि पारा शिक्षक आमरण अनशन पर हैं, लेकिन कोई उनकी सुध लेनेवाला नहीं। राज्यभर के पारा शिक्षकों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र हल नहीं निकला तो आंदोलन उग्र होगा। पारा शिक्षक सामूहिक आत्मदाह भी कर सकते हैं।

झारखंड राज्य पारा एकता महासंघ के बैनर तले आंदोलनरत पारा शिक्षकों का दूसरा गुट 27 सितंबर को मंत्रियों के आवास का घेराव करेगा। पारा शिक्षक पहले मोटरसाईकल जुलूस निकालेंगे, फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री केएन त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, अन्नपूर्णा देवी और विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के आवास का घेराव करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के संजय दुबे, विनोद तिवारी, नरोत्तम सिंह मुंडा, ऋषिकेश पाठक, भगवान तिवारी, अतुल कुमार, बेलाल अहमद, प्रमोद पांडेय सहित अन्य ने विभिन्न जिलों का गुरुवार को दौरा किया।

27 को करेंगे आवासों का घेराव