पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. बहादुर सिंह पंचतत्व में विलीन

डॉ. बहादुर सिंह पंचतत्व में विलीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | शिक्षाविदसह आजसू नेता डॉ. बहादुर सिंह गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। टाटीसिलवे स्थित स्वर्णरेखा नदी के घाट पर उनके बड़े पुत्र अभिषेक सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके पूर्व कैंब्रिज स्कूल से उनकी शवयात्रा निकाली गई, जो सीआईटी, टाटीसिलवे चौक होते हुए स्वर्णरेखा घाट पहुंची।

शव यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, झारखंड खादीग्रामोद्योग के अध्यक्ष जयनंदू, भाजपा के पूर्व विधायक सरयू राय, दीपक प्रकाश, आजसू के देवशरण भगत, जेएसएस के अध्यक्ष बीके चांद, समेत शिक्षा जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुईं। सीटीआई के उपाध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव लक्ष्मी सिंह, वित्त निदेशक पीके सेन, प्राचार्य आरपी शर्मा आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बंद रहे स्कूल कॉलेज : कैंब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तहत संचालित सीआईटी कॉलेज, कैंब्रिज स्कूल, गौतम बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल, कैंब्रिज बीएड कॉलेज, कैंब्रिज आईटीआई संस्थान के अलावा कमला नेहरू इंटर कॉलेज में गुरुवार को अवकाश रहा।

अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग, दी श्रद्धांजलि

कैंब्रिज स्कूल से स्वर्णरेखा नदी घाट के लिए निकली शवयात्रा में शामिल लोग।