- Hindi News
- उद्यमियों के लिए बार कोड विषय पर हुए कार्यक्रम
उद्यमियों के लिए बार कोड विषय पर हुए कार्यक्रम
रांची | सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) विकास संस्थान, रांची ने उद्यमियों के लिए बार कोड विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एमएसएमई के निदेशक महादेव लकड़ा ने बताया कि बार कोड, स्कीम और प्रोडक्ट की मार्केटिंग में एमएसएमई उद्यमियों की मदद करता है। एमएसएमई के सहायक निदेशक जी. रघुराम ने उद्यमियों को बार कोड के कार्यान्वयन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर निदेशक एडमिन सुभाष सेगरीवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष आनंद, के. सुमित और काफी संख्या में इंटरप्रिन्योर उपस्थित थे।