- Hindi News
- सांप्रदायिकता के खिलाफ जन राजनीति का संकल्प
सांप्रदायिकता के खिलाफ जन राजनीति का संकल्प
भाकपामाले की ओर से रविवार को संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह सभा सरदार भगत सिंह जयंती और कम्युनिस्ट नेता बिरसा उरांव मंगु उरांव की स्मृति में हुई। कार्यक्रम हेहल स्थित शिव मंदिर मैदान में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक फासीवाद और कॉरपोरेट परस्त राजनीति के खिलाफ जन राजनीति को मजबूत करने का संकल्प लिया। राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा और राज्य की झामुमो सरकार झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।
यहां के खनिजों का बड़े पैमाने पर दोहन किया जा रहा है। इससे राज्य के नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सचिव भुवनेश्वर केवट ने कहा कि सीएनटी एक्ट सरकार की दया नहीं बल्कि संघर्ष से हासिल हुआ है। एक्ट में छेड़छाड़ आदिवासी हितों पर हमला है। सभा में जेक्शन टोप्पो, सुदामा खलखो, शोभा प्रसाद, सुनिल उरांव, शांति सेन, आईती तिर्की समेत कई सदस्य मौजूद थे।
सभा के दौरान उपस्थित भाकपा माले कार्यकर्ता।