सुखदेव सीएम कल जा सकते हैं दिल्ली
रांची | प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत एवं विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह का 28 को दिल्ली दौरा स्थगित हो गया। अब ये दोनों नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही दिल्ली जाएंगे। कैबिनेट की बैठक होने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिल्ली जाने में परेशानी थी। इसी वजह से कांग्रेस के नेताओं ने भी अपना कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री ने 30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उसी दिन सुखदेव भगत एवं राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ महा गठबंधन पर कांग्रेस के अाला नेताओं से बात करने के लिए दिल्ली जाएंगे। भगत ने इस संबंध में पूछ जाने पर रविवार को कहा कि वे 30 सितंबर को दिल्ली जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक के बाद वे मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। उनके साथ राजेंद्र प्रसाद सिंह भी होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महा गठबंधन में शामिल हाेने वाले दलों के साथ ही मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस एवं झामुमो के बीच सीटों के बंटवारे पर मंथन किया जाएगा।