- Hindi News
- माओवादी रहे मार्शल की पत्नी सलोमी झामुमो में
माओवादी रहे मार्शल की पत्नी सलोमी झामुमो में
रांची | वर्षोंपहले माओवादी संगठन से जुड़े रहे मार्शल टूटी की प|ी सलोमी टेटे रविवार को झामुमो में शामिल हुई। पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन के समक्ष सलोमी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सलोमी के साथ-साथ मार्शल के भाई ने भी झामुमो का दामन थामा। इन दोनों के साथ बुंडू और तमाड़ से आए करीब 60 लोग झामुमो में शामिल हुए। मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास पर हुए एक सादे समारोह में सबको माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया गया। सलोमी को गुरुजी ने आशीर्वाद दिया। मौके पर झामुमो कोर कमेटी के सचिव विनोद पांडेय, महानगर अध्यक्ष अंतु तिर्की आदि थे। विनोद पांडेय ने बताया कि माओवादी संगठन से जुड़े मार्शल टूटी ने 2010 में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। वह अभी जेल में है।