तलाक के लिए कोर्ट में केस करेगी तारा
शूटिंग के लिए कोई सुविधा नहीं
नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने कहा है कि अब वे रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल से डाइवोर्स लेने की तैयारी में हैं। जल्द ही कोर्ट में आवेदन देंगी। वे चाहती हैं कि उनका नाम रंजीत से जल्द से जल्द अलग हो जाए। उसने कहा कि उसकी लाइफ टफ हो गई है। पैसे की तंगी ज्यादा परेशान कर रही है। समय के साथ वह संघर्ष कर रही है। कम उम्र में इतनी बड़ी त्रासदी और जीने का संघर्ष उसे परेशान कर देता है। तारा फिलहाल कानूनी दांव-पेंच में उलझी है। नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी तारा ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। अपनी पीड़ा से अवगत कराया।
तारा कहती है, उस पर घर की बड़ी जिम्मेवारी है। घर में अकेली लड़की है। उसे अपने बीमार पिता की देखरेख करनी पड़ती है। सर से मां का साया दो माह पहले ही उठ चुका है। पिता, भाई खुद के लिए भोजन तैयार करने के साथ घर का पूरा कामकाज निपटाना मेरे ही जिम्मे है। इसके बाद प्रैक्टिस के लिए शूटिंग रेंज जाना। शूटिंग से लौटते ही कानूनी दांव-पेंच के लिए वकील के साथ तैयारी करना। कहती हैं कि किसी लड़ाई के लिए हम समय का इंतजार नहीं कर सकते हैं। लड़ाई चलती रहेगी, खेल भी चलता रहेगा। भले ही लाइफ टफ हो गई है, पर संघर्ष ही तो जीवन है। इसी में जीना है।
पिता भाई छोड़ कोई खुश नहीं
अब मैं अपनी दुनिया में लौट आई हूं : तारा
׿ñâ×
डाल्टनगंज
33.4
24.7
बाेकारो
31.1
24.1
जमशेदपुर
30.7
26.1
रांची
28.6
23.2
आकाश में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश होने या बूंदाबांदी की संभावना है।
B
2
रांची
¥ÂÙè ÚU梿è
22 सितंबरसे राजधानी की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी सिटी बसें
शहर में 22 सितंबर से सिटी बसें फिर चलने लगेंगी। जेटीडीसी प्रबंधन दिसंबर तक बसें चलाएगा। इसके बाद निगम बसें चलवाएगा।