पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्वाचन विभाग ने मांगी अनुपालन रिपोर्ट

निर्वाचन विभाग ने मांगी अनुपालन रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. झारखंडसरकार के मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव 2014 को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों के पदस्थापन एवं स्थानांतरण पर अनुपालन रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए राज्य के सभी प्रधान सचिव, सभी सचिव (वाणिज्यकर विभाग को छोड़कर) एवं सभी विभागाध्यक्षों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रधान सचिव पीके जाजोरिया ने पत्र लिखा है। जाजोरिया ने कहा है कि सभी विभागों को इस मामले में 31 जुलाई तक ही अनुपालन रिपोर्ट देना था। तीनसाल से जमे अफसरों का होना है तबादला : जाजोरियाने गत 15 जुलाई को ही सभी विभागाध्यक्षों को यह निर्देश दिया था कि एक जिले में तीन और चार साल से जमे अफसरों का तबादला दूसरी जगह किया जाए। इतना ही नहीं गृह जिले में तैनात अफसरों को भी दूसरे जिलों में स्थानांतरित पदस्थापित करने को कहा गया था। 31 जुलाई तक इससे संबंधित रिपोर्ट देने को कहा गया था। सिर्फ वाणिज्यकर ने ही रिपोर्ट भेजी।