महिला कांग्रेस की बैठक कल
रांची. प्रदेशमहिला कांग्रेस की पदाधिकारियों, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों, प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण महिला कांग्रेस कमेटी की प्रखंड, वार्ड एवं पंचायत अध्यक्षों की बैठक 22 सितंबर को 11 बजे से कांग्रेस भवन, रांची में होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी अनिता राम उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने दी।