पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज रांची आएंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

आज रांची आएंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. प्रदेशकांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद 21 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची रहे हैं। रांची में वह कांग्रेसजनों के साथ बैठक करने के अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में वह कांग्रेस कोटे के रिक्त मंत्री पद को लेकर भी सीएम से बात करेंगे इधर प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2014 की तैयारी का सिलसिला जारी रखते हुए आगामी 22 सितम्बर को पार्टी के सांसदों एवं विधायकों की आवश्यक बैठक बुलाई है। यह बैठक दिन के 11 बजे से चाणक्य स्टेशन रोड, रांची में आयोजित की गई है। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में बीके हरिप्रसाद भी शामिल होंगे।