पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड में साढ़े सात घंटे रहेंगे राजनाथ

झारखंड में साढ़े सात घंटे रहेंगे राजनाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक दिवसीय झारखंड दौरे पर 23 सितंबर को रहे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां साढ़े सात घंटा बिताएंगे। वह दिन में 10.45 बजे रांची हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और फिर शाम सवा छह बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। वह सीमा सुरक्षा बल के विमान से दिन मे साढ़े नौ बजे दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे और रात आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री रांची पहुंचने के बाद वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर का उपयोग करेंगे। वह रांची हवाई अड्डे पर उतरने के बाद 11 बजे हेलिकॉप्टर से राज्य के किसी भी सीआरपीएफ कैंप का दौरा करने के लिए उड़ान भरेंगे। कैंप का फैसला गृह मंत्री के आगमन के पूर्व लिया जाएगा। जिसकी दूरी तय करने में गृह मंत्री को 45 मिनट लगेंगे। सीआरपीएफ के कैंप से वह उसी हेलिकॉप्टर से 12.45 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे और साढ़े बारह बजे पहुंचेंगे। पौने एक बजे से 2.40 तक वह लंच करेंगे। तीन बजे वह राजभवन में मुख्यमंत्री एवं राज्य के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से उग्रवाद की स्थिति के अलावा उग्रवाद प्रभावित इलाकों में चलाए जाने वाली केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वह पुलिस एवं सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रेजेंटेशन भी देखेंगे। शाम पांच बजे उनका समय रिजर्व रखा गया है। इसके बाद वह शाम सवा छह बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

झारखंड में एमआई 17 हेलिकॉप्टर का उपयोग करेंगे