पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को भा रही हैं सिल्क की कलरफूल डिजाइनर कुर्तियां

महिलाओं को भा रही हैं सिल्क की कलरफूल डिजाइनर कुर्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमपीडीआईस्थित सामुदायिक भवन में दो दिवसीय आनंद मेला का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन सीएमडीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी एमके झा ने किया। उन्होंने स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद मेले के सफल आयोजन के लिए कस्तूरी महिला सभा को बधाई दी।

मेले के पहले दिन उमड़ी भीड़ ने जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्ष निलांजना देबनाथ, सचिव रूमा भट्टाचार्या, रीना दास, सुप्रिया मजूमदार, रूमा कुंडू, नीलम राय आदि उपस्थित थी।

मेले में कुल 26 स्टाल लगे है। जिनमें हर वर्ग के लिए कुछ कुछ है। स्टॉल पर साज-सज्जा के अलावा औषधियां, पेंटिंग्स, खिलौने, किचन सामग्री, फूड सप्लीमेंट्स आदि उपलब्ध हैं। बनारसी साडिय़ों सूट के स्टॉल पर हाथ से कढ़ाई की गई कपड़ों की कई वेराइटी है।

स्टॉल पर कपड़े देखतीं महिलाएं।