- Hindi News
- हटिया पटना एक्स. रद्द, यात्रियों का हंगामा
हटिया-पटना एक्स. रद्द, यात्रियों का हंगामा
रेलवे को टिकट लौटाने से 10 लाख का नुकसान
रांची. पटनामें भारी बारिश से ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह शुक्रवार को चली पटना-हटिया एक्सप्रेस शनिवार को सुबह रांची नहीं पहुंच पाई। उसे देर रात रद्द कर दिया गया। इस वजह से ट्रेन का रैक रांची नहीं पहुंच सका। इस कारण शनिवार शाम को पटना जानेवाली हटिया-पटना एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। ट्रेन के रद्द होने की सूचना यात्रियों को रांची स्टेशन पहुंचने के बाद मिली, जिससे यात्री गुस्से में गए। यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। उनलोगों का आरोप था कि ट्रेन रद्द होने की सूचना रेलवे द्वारा नहीं दी गई। पूछताछ केंद्र में फोन से संपर्क करने पर भी ट्रेन कैंसिल होने की सूचना नहीं दी गई। स्टेशन पहुंचने के बाद जगह-जगह नोटिस चिपका दिया गया कि ट्रेन कैंसिल हो गई है। स्टेशन पर हटिया-पटना एक्सप्रेस के यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा थी, जिसके कारण प्लेटफॉर्म संख्या एक यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था।
पटना से रैक नहीं आने के कारण ट्रेन रद्द की गई है। रेलवे द्वारा भविष्य में कोशिश की जाएगी कि ऐसी स्थिति में यात्रियों को टीवी, रेडियो एफएम के माध्यम से सूचना दी जाए, ताकि यात्री परेशानी से बचें। नीरजकुमार, सीनियरडीसीएम, रांची।