पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवसायी पर प्राथमिकी

व्यवसायी पर प्राथमिकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. बरियातूथाना क्षेत्र के व्यवसायी सतीश अग्रवाल पर धोखाधड़ी और जालसाजी करने के आरोप में शनिवार को बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह प्राथमिकी पश्चिम अंचल के वाणिज्य कर उपायुक्त डाॅ. जय शंकर सिंह ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सतीश अग्रवाल ने टाइल्स और मार्बल का व्यवसाय करने को लेकर लाइसेंस लिया था, लेकिन वे मेसर्स जेवीएम के नाम पर सरसों तेल का व्यवसाय कर रहे थे। आरोप है कि व्यवसायी ने एक अक्टूबर 2013 से 31 मार्च 2014 तक अवैध तरीके से 29 करोड़ 18 लाख 81 हजार की कमाई की। अवैध व्यवसाय करने के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के 11 फर्म के साथ व्यापार किया।