- Hindi News
- झारखंड के कलाकारों के अभिनय से सजेगी ‘सोनचांद’
झारखंड के कलाकारों के अभिनय से सजेगी ‘सोनचांद’
बीरबुरु ओम्पाय मीडिया एंड एन्टरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फुल लेंथ फीचर फिल्म ‘सोनचांद’ में सबसे अधिक कलाकार झारखंड के होंगे। ये राज्य के दस जिलों के होंगे। इसके बाद इसमें छत्तीसगढ़, ओड़िसा, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार के कलाकारों को अभिनय का मौका मिलेगा।
कई जगहों पर हुए ऑडिशन के बाद चयनित कलाकारों की सूची रविवार को रांची में जारी की गई। फिल्म की निर्देशकीय टीम के सदस्य रंजीत कुमार और कास्टिंग डायरेक्टर रजनीश साहिल ने बताया कि राउरकेला से एक, खूंटी से 34, जमशेदपुर से 15 और रांची ऑडिशन से 19 कलाकारों का चयन किया गया है।
निर्देशकीय टीम के अश्विनी कुमार पंकज ने बताया कि कलाकारों का चयन करना एक चुनौतीपूर्ण काम था, पर हमें यकीन है कि चयनित कलाकार खरे उतरेंगे। क्योंकि ऑडिशन में जीवंतता और सहज भाषा पर ध्यान दिया गया था।
सोनचांद का पोस्टर।
अशोक पागल, शैलजा बाला, एस मृदुला, परवेज कुरैशी, अनिल कुमार, इमरान अली, रवि लकड़ा, संदीप कुमार, सुदीप केरकेट्टा, सुशील केरकेट्टा, तिलक सिंह मुंडा (रांची जिला), राकेश गाड़ी (बोकारो), शीतल बागे, विमल भंज (चाईबासा), कुमेश कुमार मंडल, सागर कुमार, कुमार अश्विनी, सबीना (धनबाद), ब्रजेश उरांव (गुमला), पवन कुमार (लोहरदगा), लखीचरन सिंह मुंडा (सरायकेला खरसावां), तारकेलेंग कुल्लू पुरुषोत्तम कुमार (सिमडेगा)। खूंटी से मार्शल बारला, रीमा ठाकुर, प्रकाश मसीह सोय और राजन कुजूर प्रमुख कलाकार हैं। जमशेदपुर से आभा मांझियान, अंजित अरमान, बैजंती सरदार, छवि दास, गणेश ठाकुर हांसदा, जीतराई हांसदा, मानु मुर्मू, नरसिंह टुडू, मो. निजाम, फुलमनी सोरेन, पोरान हांसदा, राहुल सिंह तोमर, रीतेश टुडू, टीकाराम हांसदा, विमल भंज और विनोद मांझी को फिल्म में लिया गया है। जबकि पश्चिम बंगाल से राज कुमार यादव, ओड़िसा से कुलदीप जोजो, दिल्ली से सचिन मीणा, राजस्थान से गोपाल आचार्य, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार मीणा, मुंबई से परीक्षित तामोली और उषा जाधव, छत्तीसगढ़ से अभय खाखा और बिहार से सुधीर संकल्प फिल्म में दिखेंगे।
नन्ही आदिवासी उड़नपरी की कहानी पर बन रही फिल्म के कलाकार