सरकार सहियाओं का शोषण बंद करे : संघ
रांची | झारखंडराज्य सहिया संघ की बैठक में महासचिव मुकुल भट्टाचार्या ने कहा कि सरकार सहियाओं का शोषण बंद करे। बैठक सदर अस्पताल परिसर में हुई। भट्टाचार्या ने कहा कि सहियाओं के संघर्ष के कारण कुछ प्रोत्साहन राशि में वृद्धि, प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार, वर्दी, साइकिल आदि मिली है। सहियाओं को मिलने वाली साइकिलें और 11 हजार रुपए मानदेय अभी तक नहीं मिला है। अगर, सरकार मांगें पूरी नहीं की तो जल्द ही आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए प्रमंडलीय स्तर पर कमेटी गठित की गई है।