पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड के लोग बहुत ही सरल हैं : ब्रदर फिलिप्स

झारखंड के लोग बहुत ही सरल हैं : ब्रदर फिलिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडपीपुल्स आर सो लवली एंड काइंड इन एटीट्यूड। दे आर वेरी ओपन माइंडेड एंड इनोसेंट। उक्त बातें कैंपस क्रूसेड ऑफ कोरिया की टीम के ब्रदर फिलिप ने कही। फिलिप कैंपस क्रूसेड ऑफ क्राइस्ट के आमंत्रण पर इंडो-कोरिया कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में झारखंड आए है। फिलिप ने बताया कि उनका ग्रुप जो कोरिया के कैंपस क्रूसेड के माध्यम से समाज सेवा करने के साथ लोगों के बीच प्रभु के वचन बांटने और प्रभु के विश्वास में अपने जीवन की साक्षी देने का कार्य करते हैं। कहा कि झारखंड के युवाओं में काफी पोटेंशियल है। जरूरत है वे समय की कीमत समझें। निर्धारित लक्ष्य के साथ मेहनत करें तो राष्ट्र की समृद्धि सुनिश्चित है। कहा कि उनकी टीम ने नगर और आसपास के कॉलेजों के स्टूडेंट्स से मिलकर उन्हें अपने देश की कृषि, सभ्यता आिद की जानकारी दी।

ब्रदर फिलिप

आई लाइक तंदुरी चिकन एंड नान

टीम 34 देशों के छह हजार कॉलेज जाएंगे

सिक्स प्रोजेक्ट के सवाल पर ब्रदर फिलिप ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत कोरियन यूथ टीम विश्व के 34 देशों के छह हजार कॉलेज के छात्रों से मिलकर उनके जीवन के लक्ष्य, उनकी समस्याओं और चुनौतियों पर युवाओं के विचार संकलित करेंगे।