- Hindi News
- प्रेमचंद बने निबंधन विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
प्रेमचंद बने निबंधन विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
झारखंडराज्य निबंधन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को रांची रजिस्ट्री ऑफिस में हुई। इसमें निबंधन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उन समस्याओं को दूर करने के लिए संघ का गठन किया गया। राज्यभर के निबंधन कार्यालयों से आए कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया। इसमें प्रेमचन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष, आनंद कुमार को सचिव, मो. इल्यिाज को उप सचिव, संजय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष और कृष्ण रंजन सहाय को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुधीर कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, दुर्गा शंकर मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन मंत्री में राजा राम मांझी, राजीव कुमार, संदीप टोप्पो, बलराम महतो, मंगलदास भगत को अंकेक्षक बनाया गया।
इसके अलावा मुन्ना कुमार, राजा राम मांझी, प्रबोध केरकेट्टा, निलिमा सिंकू, अंजनी मिंज, दिलीप कुमार धनबाद, विपिन कुमार सिंह, सबाउद्दीन, विजय कुजूर, रीतराम हजारीबाग, खालिद आजमी को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रेमचंद प्रसाद ने कहा कि निबंधन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करना उनका उद्देश्य रहेगा। शीघ्र ही संघ की बैठक बुला कर ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना रणनीित के काम करने पर सफलता मिलने की संभवना कम रहती है।