पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचआईवी पीड़ित बच्चों के लिए जरूरी है एमडीआर

एचआईवी पीड़ित बच्चों के लिए जरूरी है एमडीआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | एड्सके साथ जीनेवाली गर्भवती माताओं से उसके होनेवाले बच्चे को एचआईवी के संक्रमण से बचाया जा सकता है। इसके लिए मल्टी ड्रग रेजिमेन अत्यधिक प्रभावकारी है। ये बातें नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में मल्टी ड्रग रेजिमेन पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने कही। प्रशिक्षण का आयोजन झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से किया गया था। इसमें राज्य के मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल के गायनीकोलॉजिस्ट, शिशुरोग चिकित्सक, पारा मेडिकल कर्मी और एआरटी सेंटर के कर्मचारी भी शामिल हुए। प्रशिक्षक के रूप में डॉ. श्रीलता सिवालेंका, वैज्ञानिक कार्य विशेषज्ञ सीडीसी डॉ. नैना रानी, डॉ. सुमन गांगुली और डॉ. इमेनुअल ने जानकारी दी। अपर परियोजना निदेशक डॉ. बीपी चौरसिया ने कार्यक्रम में संक्रमण का रोकथाम के लिए कई जानकारियां दी।