पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची| भारतस्वच्छता अभियान का शुभारंभ दो अक्टूबर को होगा। सभी

रांची| भारतस्वच्छता अभियान का शुभारंभ दो अक्टूबर को होगा। सभी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| भारतस्वच्छता अभियान का शुभारंभ दो अक्टूबर को होगा। सभी शहरी निकायों में इसकी तैयारी कर ली गई है। रांची नगर निगम क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी रूपरेखा सोमवार को निगम बोर्ड की बैठक में बनाई जाएगी। बोर्ड की विशेष बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे बुलाई गई है। इसमें हर वार्ड में स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प सभा का आयोजन करने, स्वच्छता समिति का गठन करने, स्वच्छता अभियान की वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने सहित स्वच्छता से संबंधित अन्य एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इधर, नगर विकास विभाग ने सभी निकायों से स्वच्छता अभियान पर कार्यक्रम तय कर सोमवार को दोपहर तीन बजे तक इससे विभाग को अवगत कराने का निर्देश दिया है। इसकी समीक्षा शाम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी।

निगम में आज बनेगी स्वच्छता अभियान की रूपरेखा