पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन प्रोसेस में सेंध लगा कर हो रही है लूट

ऑनलाइन प्रोसेस में सेंध लगा कर हो रही है लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्रीमें एमबीए कराने के नाम पर सरकारी स्टाइपेंड की लूट हो रही है। राज्य के बाहर के शैक्षणिक संस्थान यहां के स्टूडेंट्स को ठग रहे हैं। बगैर एडमिशन ही छात्रों के नाम पर स्टाइपेंड निकाले जा रहे हैं। इस खेल में दिल्ली का एक कॉलेज पूरी तरह सक्रिय है। नाम है एरि सोल्वर स्कूल ऑफ बिजनेस। इस कॉलेज ने बिना एडमिशन के ही 13 छात्रों से करीब सात लाख रुपए ठग लिए हैं। राजधानी समेत राज्य के अन्य जिलों के स्टूडेंट्स के दस्तावेज लेकर उनके नाम से ऑनलाइन आवेदन भरकर स्टाइपेंड निकाल रहे हैं। यह खुलासा रांची की छात्रा मोनी कुमारी ने किया है।

मोनी ने कॉलेज के स्टॉफ का विजिटिंग कार्ड और मोबाइल नंबर भी दिया है। साथ ही स्टूडेंट्स से भरवाए जाने वाले आवेदन का प्रारूप भी सौंपा। मोनी ने लिखित रूप से इसकी जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी नीरज कुमारी को दी है। अबतक हुई जांच के बाद नीरज कुमारी ने इस मामले की रिपोर्ट कल्याण विभाग के सचिव सुनील वर्णवाल को भेज दी है। इसमें मोनी कुमारी और उसकी दो बहनों को स्टाइपेंड देने पर पुनर्विचार करने समेत पूरे मामले की जांच करने का आग्रह किया गया है। मालूम हो कि दैनिक भास्कर ने फर्जी एडमिशन के नाम पर स्टाइपेंड घोटाला... शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इसके बाद जिला कल्याण शाखा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोनी को नोटिस भेजकर पूछताछ की।

मोनी कुमारी और कॉलेज के अमित डे से पूछताछ की गई है। राज्य के बाहर के निजी संस्थान यहां के छात्रों का प्रमाण पत्र प्राप्त कर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए सचिव को रिपोर्ट भेज दी गई है। नीरजकुमारी, जिलाकल्याण पदाधिकारी।

कार्रवाई के लिए लिखा है सचिव को

लोहरदगा की मुन्नी टोप्पो के एकाउंट में करीब 55 हजार रुपए डाले गए। इसके बाद उसके मोबाइल पर स्टाइपेंड को वापस करने से संबंधित धमकी भरे एसएमएस आने लगे। वह जिला कल्याण कार्यालय पहुंची। उसने पैसा वापस जमा करने की जानकारी मांगी। तब कर्मियों के कान खड़े हुए और मामला सामने आया। बताते चलें कि मुन्नी से बातचीत के दौरान ही मोनी का नाम सामने आया। इसके बाद घोटाले का पर्दाफाश हुआ।

ऐसे पकड़ में आया मामला

मोनी ने भी स्टाइपेंड के लिए दिया फर्जी दस्तावेज

जांचमें पता चला है कि मोनी कुमारी के पिता घाटो में टाटा कोल