- Hindi News
- नशे में था होमगार्ड का जवान, हटाने को लिखा
नशे में था होमगार्ड का जवान, हटाने को लिखा
रांची| नगरनिगम सीईओ मनोज कुमार ने शनिवार को देर रात निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन जवान गायब मिले। वहीं एक जवान शराब के नशे में था। उसे सीईओ ने फटकार लगाई। अन्य जवान नींद में मिले। यह देख सीईओ होमगार्ड के जवानों पर भड़क गए। सीईओ ने रविवार को होमगार्ड के कमाडेंट को पत्र लिखकर निगम में तैनात किए गए जवानों को हटा कर नए जवानों को प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया है।