- Hindi News
- एसटीसी बुंडू और खूंटी एसटीसी की टीमें जीतीं
एसटीसी बुंडू और खूंटी एसटीसी की टीमें जीतीं
रांची| खेलकूदएवं युवा निदेशालय झारखंड सरकार के तत्वावधान में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में संपन्न राज्यस्तरीय नेहरू हाॅकी प्रतियोगिता के अंडर-15 में एसटीसी बुंडू और अंडर-17 बालक वर्ग में खूंटी एसटीसी की टीमों ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में अंडर-15 बालक वर्ग में एसटीसी बुंडू ने सिमडेगा को 4-1 से पराजित किया। बुंडू के लिए खेल के 7वें 14वें मिनट में वंदना कंडुलना, 10वें मिनट में सोमनाथ डोडराय 59वें मिनट में इमिल कंडुलना ने गोल किया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में खूंटी एसटीसी ने सिमडेगा एसटीसी को 2-1 से हराया। मुख्य अतिथि खेल मंत्री गीताश्री उरांव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल निदेशक ददन चौबे ने संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही बेहतर प्रशिक्षण सुविधा के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक सरवर इमाम, सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो आदि मौजूद थे।