टोप्पो ब्रदर्स को हरा सेल चैंपियन
अमनबेक मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को गांधीनगर के सीसीएल मैदान में खेला गया। रोमांचक मैच में सेल ने टोप्पो ब्रदर्स को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
सेल के खिलाड़ियों ने अच्छा खेल खेला। पहले हाफ के तीसरे ही मिनट में सेल के लक्ष्मीकांत ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पिछड़ने के बाद टोप्पो ब्रदर्स के खिलाड़ियों ने जबरदस्त हमला करना शुरू किया। मैच के दौरान टोप्पो के अल्बर्ट बिहान ने दो-तीन गोल करने के मौके गवांए। खेल के 62वें मिनट में सेल के श्रीकांत ने गोल कर टीम की बढत 2-0 कर दी। मैन ऑफ मैच का पुरस्कार टोप्पो के शेखर को , मैन ऑफ सीरीज लक्ष्मीकांत (सेल), बेस्ट स्कोरर : लक्ष्मीकांत (सेल) और बेस्ट गोलकीपर संदीप (गांधी नगर) को मिला। मुख्य अतिथि सांसद रामटहल चौधरी ने विजेता टीम को 11 हजार ट्रॉफी और उपविजेता टीम को नौ हजार रुपए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। तांबा स्पोर्ट्स की ओर से खिलाड़ियों को ट्रॉफी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विल्सन, देवेंद्र प्रकाश, डॉ. जेपी गुप्ता, मो हलीम उद्दीन, आशिष बोस, गुड्डू, राजकुमार तिवारी आदि शामिल थे।