पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरसीदाग ए, कल्याणपुर सोलंकी जीते

खरसीदाग-ए, कल्याणपुर सोलंकी जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची।| हेसागमैदान में खेले जा रहे जुबली फुटबॉल टूर्नामेंट में खरसीदाग-ए, कल्याणपुर एवं सोलंकी की टीमांे ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। खरसीदाग-ए ने लटमा को 3-2 से पराजित किया। खरसीदाग की और से अनमोल टूटी ने दो, अरविंद कच्छप ने एक तथा लटमा की और से पतरस कच्छप ने दो गोल किए। दूसरे मैच में कल्याणपुर ने डॉन बास्को हॉस्टल को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में सोलंकी ने गितिलपीड़ी हवाई नगर को 3-0 से पराजित किया। सोलंकी की ओर से राजेश कच्छप ने दो एच हेम्ब्रम ने एक गोल किया।