आरएफसी और चापूटोली क्वार्टर फाइनल में
रांची।|आजाद फुटबॉलक्लब की ओर से आयोजित महात्मा गांधी सद्भावना गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में में रांची फुटबॉल क्लब (आरएफसी) और चापूटोली की टीम प्रवेश कर गई। सीठियो मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में आरएफसी ने कड़े संघर्ष के बाद टाई ब्रेकर में झारखंड ज्योति क्लब चुट्टू को 4-3 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेला लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। पेनाल्टी शूट आउट में आरएफसी के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। दूसरा मैच में चापूटोली ने टाई ब्रेकर में स्पोर्टिंग यूनियन की टीम को 5-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का किया।