परिषद ने मंत्रियों को हटाने की मांग की
रांची | अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार निगरानी परिषद ने राज्य के दो मंत्री हाजी हुसैन अंसारी और सुरेश पासवान को अविलंब हटाने की मांग की है। परिषद के ब्यूरो प्रभारी हीरालाल तिवारी ने कहा है कि दोनों मंत्री तारा शाहदेव प्रकरण में शामिल रहे हैं। इस कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जनता में इसका गलत मैसेज जा रहा है। दोनों मंत्रियों को भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।