नवनियुक्त शिव सैनिक सम्मानित
रांची| झारखंडशिवसेना रांची नगर की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव संदीप मुखर्जी ने की। इसमें सैकड़ों नवनियुक्त शिवसैनिकों का राजतिलक करते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही बैठक में शिवसैनिकों को 12 दलों में बांटा गया। प्रत्येक दल को अलग-अलग क्षेत्रों का कार्यभार सौंपा गया। मौके पर पंकज जोशी, राजेश, रौनी, रोहित, अमर, बापी, रंजीत, दीपक, चंदन, आदित्य, पप्पू, संजीव, सूरज, विट्टू के अलावा अन्य शामिल थे।