जवाहर लाल नेहरु सेवा समिति की बैठक
रांची| जवाहरलाल नेहरु सेवा समिति की बैठक रविवार को समिति के कार्यालय में हुई। अध्यक्षता एसके सिंह ने की। बैठक में महामंत्री सूर्यदेव तिवारी ने एचइसी के निदेशक द्वारा दिए गए बयान पर नराजगी जताई। समिति के सदस्यों ने एचइसी के सीएमडी से बयान वापस लेने की मांग की। मौके पर बीपी सिंह, अयोध्या पांडेय, रमाशंकर तिवारी के अलावा अन्य मौजूद थे।