मिशन चौक और कोकर में सड़क दुर्घटना
रांची | लालपुरथाना क्षेत्र के मिशन चौक के समीप रविवार की रात बाइक के डिवाइडर से टकरा जाने से मो. सोनू नामक युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी अंबर और एकराम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अंबर को अपोलो में और एकराम को रिम्स में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके टूटे मोबाइल से सिम निकाल कर उनके परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। इधर, कोकर चौक के समीप रविवार की रात सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कांके के शशि की स्थिति गंभीर है। तीनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।