पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्मी गाड़ी ने पोल में धक्का मारा, मोरहाबादी अंधेरे में

आर्मी गाड़ी ने पोल में धक्का मारा, मोरहाबादी अंधेरे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | दुर्गामंदिर, मोरहाबादी स्थित भास्कर कॉम्पलेक्स के समीप रविवार की रात एक फौजी गाड़ी ने पास के बिजली के पोल में धक्का मार दिया। इससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं तार टूट जाने से मोरहाबादी समेत हरिहर सिंड रोड की बिजली गुल हो गई। विभाग ने पूरे एरिया की बिजली काट दी है और तार को हटा दिया। सोमवार को विभाग वहां दूसरा पोल लगाएगा। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।