पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार रांची

डीबी स्टार रांची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार >रांची

लोकायुक्तमें 37 अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शपथ पत्र मिलने के बाद भी कार्रवाई शुरू नहीं हो पा रही है। जिन अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त को शिकायत मिली है, उनमें आईएएस, आईएएस राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर शामिल हैं। लोकायुक्त ने अफसरों के खिलाफ मिली शिकायत की जांच का जिम्मा निगरानी काे सौंपा था। मगर निगरानी विभाग द्वारा दो साल से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी जांच पूरी कर लोकायुक्त को रिपोर्ट नहीं समर्पित की गई। डीबी स्टार ने इस संबंध में सात अक्टूबर को भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ रुकी कार्रवाई शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि जिन अफसरों के खिलाफ जांच होनी है, पद का दुरुपयोग वित्तीय अनियमितता जैसे गंभीर आरोप है। लोकायुक्त ने आरोपी अफसरों से संबंधित जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए निगरानी को छह रिमाइंडर भी भेजा, मगर जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी जा रही है।