पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़और रेप की घटनाओं में हो रहा है इजाफा सड़कसे लेकर स्कूल कॉलेज तक मनचलों का राज अबनहीं दि

छेड़छाड़और रेप की घटनाओं में हो रहा है इजाफा सड़कसे लेकर स्कूल-कॉलेज तक मनचलों का राज अबनहीं दिखती कॉलेजों के बाहर तैनात की गई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरसे स्कूल-कॉलेज जाना और वापस लौटना आज भी लड़कियों के लिए सेफ नहीं है। दोनों टाइमिंग पर स्कूल-कॉलेज गेट के बाहर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में स्टूडेंट्स के साथ रोजाना छेड़छाड़ होना फब्तियां कसना आम बात है। किसी भी राज्य की राजधानी सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में उल्टा हो रहा है। यहां तो छोटी बच्चियां सुरक्षित हैं और ही महिलाएं। छेड़खानी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। सभी शिक्षण संस्थानों में मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है और हरेक आने जाने वाली छात्राओं महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने से मनचले बाज नहीं आते हैं।

स्टूडेंट्सअभिभावक रहते हैं भयभीत

जिसतरह से छेड़खानी और रेप की घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है, उससे युवतियों के साथ अभिभावकों को भी भयभीत कर दिया है। छात्राओं अभिभावकों का कहना है कि स्कूल-कॉलेज के गेट पर पुलिस रहने से आसपास का माहौल ठीक बना रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं होने से मनचलों का हौसला दिनोदिन बढ़ता जा रहा है।

विरोध करने पर की पिटाई

एसएसमेमोरियल कॉलेज में पिछले दिनों स्टूडेंट्स यूथ फेस्टिवल के आयोजन की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान कई बाहरी लड़के कॉलेज कैंपस में घुस गए। पहले शराब का सेवन किया फिर क्लास रूम में रिहर्सल कर रही छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। एक स्टूडेंट ने जब लड़कियों के साथ छेड़खानी का विरोध किया तो बाहरी लड़कों ने उसे जमकर पीटा और भाग गए।

एसएसपी को पत्र भेजेंगे

वीमेंसकॉलेज के पास ट्रैफिक बूथ में पुलिस के रहने से छेड़छाड़ की घटना पर लगाम लगेगी। इस संबंध मंे एसडीओ से बात हुई है, एसएसपी को पत्र भेजकर वहां पुलिस तैनात करने का आग्रह करेंगे। संजीवविजयवर्गीय, डिप्टीमेयर

कई कॉलेजों में घट चुकी है घटना

दीवार की वजह से टकराव

रांचीवीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक की दीवार में एक होल है। इस रास्ते से आदिवासी हॉस्टल के लड़के अाते-जाते हैं। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। छात्राओं ने छेड़खानी की शिकायत भी की। कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस की मौजूदगी में इस होल को कई बार बंद किया। लेकिन कुछ दिन बाद ही इसे फिर तोड़ कर आम रास्ता बना लिया गया।

स्टूडेंट्स ने किया था हंगामा

इसवर्ष जनवरी में मारवाड़ी कॉलेज में एमबीए की एक छात्रा को बाहर से आए लड़कों ने गंदे कमेंट किए। लड़कों ने छात्रा का दुपट्टा भी खींचा। इसके बाद कॉलेज के कुछ