पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद को ईश्वर की आंखों से देखें : फादर विंसेंट

खुद को ईश्वर की आंखों से देखें : फादर विंसेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| मैरेजएनकाउंटर रांची (एमइआर) की ओर से 12 से 14 दिसंबर तक संत अलबर्ट कॉलेज के सभागार में इस साल का तीसरा वैवाहिक जीवन तैयारी प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़, ओड़िशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड से विवाह सूत्र में बंधने वाले 73 जोड़े शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण की शुरुआत वैवाहिक जीवन की तैयारी से संबंधित भूमिका से हुई। मैरेज एनकाउंटर रांची के मुख्य संयोजक फादर विंसेंट टोप्पो ने बताया कि दांपत्य जीवन ईश्वरीय अनुग्रह का जीवन है। इसकी सफलता पति और प|ी दोनों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि विवाह के पवित्र बंधन में बंधने से पहले युवक-युवती व्यवहारिक संलाप से एक-दूसरे को अच्छी तरह जान लें। फादर टोप्पो ने कहा कि परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व विवाह की पूर्वधारणा का परित्याग करें। अपनी कमजोरियों को बेहिचक रखें।

मैरेज एनकाउंटर कार्यक्रम में उपस्थित लोग।