पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए जर्मनी का सहयोग : वुलफ्रॉम

विकास के लिए जर्मनी का सहयोग : वुलफ्रॉम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| ओड़िशाके अमगांव स्थित सिस्टर इलजे मार्टिन हॉस्पिटल में बेहतर सुविधा के लिए जर्मनी से सहयोग मिलेगा। ये बातें गोस्सनर मिशन जर्मनी से आए प्रोजेक्ट डायरेक्टर इंचार्ज फॉर इंडिया एंड नेपाल वुलफ्राम वालब्रेक ने कहीं। एचआरडीसी में वे जीइएल चर्च के 39वीं सेंट्रल कौंसिल की मीटिंग को दूसरे दिन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नॉर्थ ईस्ट डायसिस के नए बिशप निरल भुइयां के पदाभिषेक समारोह के तहत असम के लोगों से मिलने उनकी सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक आध्यात्मिक स्थित से अवगत होने का अवसर मिला। असम के लुथेरन विश्वासियों की ओर से आर्थिक दृढ़ता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। दूसरे दिन चर्च के मॉडरेटर बिशप डॉ. नेलसन लकड़ा ने चर्च की सेवा में मॉडरेटर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विभिन्न डायसिस से मीटिंग में आए बिशप्स चर्च अधिकारियों को संबोधित किया। एचआरडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बिशप एएस हेमरोम अपनी रिपोर्ट रखी। इस क्रम में रिपोर्ट के कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।