हिमांशु शेखर की बड़ी बहन का निधन
रांची| मुख्यमंत्रीके राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी की बड़ी बहन रेणु झा का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थीं। गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। रविवार की शाम नोएडा में उनका दाह संस्कार किया गया। तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी रेणु ने हिमांशु को बच्चे की तरह पाला था।