तीन जेसीबी, दो रोलर और कार को फूंका
भास्कर संवाददाता | रांची/खूंटी
खूंटीथाना क्षेत्र के तारो सिलादोन गांव स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के कैंपस में ठेकेदार विजय साहू की तीन जेसीबी दो कॉम्पेक्ट रोड रोलर में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी। इसके अलावा दिनेश कुमार साहू की नई इओन कार को भी जला दिया। दिनेश घर में जगह की कमी के कारण अपनी कार को स्कूल कैंपस में ही पार्क करते थे। पुलिस इस मामले में शक के आधार पर सिलादोन क्षेत्र से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, घटना के पीछे किसी स्थानीय गैंग का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस भी माओवादी या पीएलएफआई का हाथ होने से इंकार कर रही है। विजय ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौरतलब है कि खूंटी से भुसूर गांव तक 28 किमी सड़क चौड़ीकरण का काम खूंटी के ठेकेदार विजय साहू एक साल से करा रहे हैं। काम अब लगभग अंतिम चरण में है।
बताया गया कि हर दिन की तरह काम खत्म होने के बाद शाम को तीन जेसीबी दो कॉम्पेक्ट रोड रोलर को स्कूल कैंपस में पार्क किया गया था, जबकि तीन डंपर स्कूल गेट के पास सड़क किनारे खड़े किए गए थे। इसी क्रम में शनिवार रात करीब 10 बजे अज्ञात अपराधियों ने पहले कैंपस में रह रहे चालकों कर्मचारियों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
सनराइज पब्लिक स्कूल के कैंपस में जलाई गई जेसीबी, रोड रोलर।