शहर के पूजापंडाल
पूजा में खर्च 18 लाख
इनका है सहयोग
ओसीसी में 12 शक्ति पीठ का होगा दर्शन
ओसीसी क्लब
बांग्लास्कूल
रांची | ओसीसीक्लब में इस बार श्रद्धालु बारह शक्ति पीठ का दर्शन कर सकेंगे। दो अलग अलग पहाड़नुमा पंडाल बन रहा है। पहाड़ के अंदर गुफा भी होगी। इसके अंदर शिवलिंग का दर्शन किया जा सकेगा। इसमें हर समय बर्फ रहेगी। दो पहाड़ों के बीच मां दुर्गा की 48 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। इस प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अलग से मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की प्रतिमा रहेगी। इस प्रतिमा को वृक्षनुमा बनाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया जाएगा। पंडाल के सामने जल कुंड रहेगा। पंचमी तिथि के दिन 29 सितंबर को रात साढ़े नौ बजे पट खोल दिया जाएगा। पांच अक्टूबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन होगा।