- Hindi News
- पूजा में िबजली व्यवस्था हो दुरुस्त : ओझा
पूजा में िबजली व्यवस्था हो दुरुस्त : ओझा
रांची | रांचीमहानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने सोमवार को नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। उदय शंकर ओझा ने कहा कि सड़क की मरम्मति, विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी की सफाई, नाली का जलजमाव को हटाना आदि विषयों पर बातचीत हुई। साथ ही पेयजल की व्यवस्था करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। कहा कि दुर्गा पूजा नजदीक और शहर में गंदगी फैली है। पूजा में बाहर से भी लोग पंडाल देखने आते हैं, ऐसे में शहर में इस तरह की अव्यवस्था से उन्हें काफी परेशानी होगी। कहा कि कई बार इस संबंध में चर्चा हुई लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। मौके पर डॉ. अजीत सहाय, चंचल चटर्जी, रामधन वर्मन, रवींद्र राय, उदय शंकर ओझा, राजीव रंजन मिश्रा, सागर वर्मा, राजन वर्मा, मौलेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।