बच्चों के बीच वाटर बोतल बांटा
रांची | भारतीयएकता कमेटी के तहत अध्ययनरत बच्चों के बीच एमआर मार्केट के प्रकाश चंद्र सेठी की ओर से वाटर बोतल बांटा गया। कमेटी के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि बिना कोई सरकारी सहयोग के संस्था कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में महमूद आलम, बुलंद अख्तर, राजेंद्र राम, एलियस कच्छप, मो तैय्यब, मौजीन,सोनू सहित कई उपस्थित थे।